Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः राहुल गांधी ने वोट चोरी का लगाया आरोप! कांग्रेस प्रवक्ता बोले-संविधान विरोधी सरकार की बौखलाहट


अमेठी। राहुल गाधी ने वोट चोरी का आरोप लगाया लगाया है ,वही अमेठी मे कागे्रस प्रवक्ता अतिल सिंह ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि भारत के संविधान और लोकतंत्र पर हमला करते हुए वर्तमान सरकार द्वारा वोट चोरी की गंभीर साजिश का पर्दाफाश जन प्रिय नेता राहुल गांधी ने किया है। श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रमाण और तथ्यों के साथ जनता को बताया कि किस प्रकार चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर कर जनादेश को कुचला गया। राहुल गांधी के इस साहसिक, ऐतिहासिक,संविधान विरोधी खुलासे से देशभर में लोकतंत्र प्रेमी जनता में चिंता और आक्रोश व्याप्त है। उज्होने कहा कि सच्चाई सामने आने के बाद सरकार और सत्ता संरचना मेंहड़कंप मच गया है। वास्तविक तथ्यों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार ने मीडिया तंत्र को अपने इशारों पर सक्रिय कर दिया है। कागे्रस प्रवक्ता अतिल सिंह ने का कि बीती देर रात अमेठी सहित जिला सूचना अधिकारियों को निर्देश देकर रातों-रात भ्रामक समाचार तैयार कर  प्रकाशन हेतु भेजे गए।इन समाचारों का उद्देश्य राहुल गांधी द्वारा प्रस्तुत तथ्यों को झूठा और मनगढ़ंत बताना है।मीडिया के कुछ हिस्सों में इस दबाव में आकर जनता को गुमराह करने वाली खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। यह प्रवृत्ति लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए बेहद खतरनाक है, सच को छिपाने और झूठ को स्थापित करने की यह चाल जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास है।कांग्रेस पार्टी स्पष्ट रूप से कहती है कि सच्चाई को न तो दबाया जा सकता है और न ही मिटाया जा सकता है  अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहाराहुल गांधी का खुलासा जनतंत्र की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।हम अमेठी मीडिया से निवेदनात्मक अपील करते हैं कि वे निष्पक्ष पत्रकारिता का पालन करते हुए सत्य को सामने लाएं।जनता से अनुरोध है कि वे अफवाहों और झूठी खबरों से सतर्क रहें। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की मर्यादा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |