Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी


दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को आकाश में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गरज के साथ बारिश की संभावना है। विभाग ने बताया कि दिन में दोपहर या शाम के वक्त हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।'

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को आकाश में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गरज के साथ बारिश की संभावना है। विभाग ने बताया कि दिन में दोपहर या शाम के वक्त हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

19 अगस्त को दिन में तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस और रात में 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पूर्व और दक्षिण-पूर्व से 5-15 किमी/घंटा की गति से हल्की हवाएं चलेंगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 20 अगस्त को दिन में तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और रात में 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, साथ ही दक्षिण-पूर्वी हवाएं 10-20 किमी/घंटा की रफ़्तार से चलेंगी। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

21 अगस्त को अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस और दक्षिण-पूर्वी हवाएं 10-15 किमी/घंटा की रफ़्तार से चलेंगी। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 22 अगस्त को दिन में तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और रात में 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, साथ ही दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिशा में 5-15 किमी/घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

23 अगस्त को दिन का तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, रात का न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और दक्षिण-पश्चिम तथा दक्षिण-पूर्व से 5-15 किमी/घंटा की रफ़्तार से हल्की हवाएं चलेंगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 24 अगस्त को दिन का तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और दक्षिण-पूर्वी हवाएं 5-15 किमी/घंटा की रफ़्तार से चलेंगी। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |