Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

छत पर पतंग उड़ाता बच्चा फिसलकर चौथी मंजिल से गिरा नीचे


देश की राजधानी दिल्ली के ज़ाकिर नगर इलाके में पतंगबाजी का शौक एक मासूम के लिए जानलेवा साबित हुआ। 12 साल का मोहम्मद साद 17 अगस्त को दोपहर करीब 4.0 बजे अपने घर की चौथी मंजिल की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे गली में आ गिरा।

यह हादसा इतना भयानक था कि परिजनों ने तुरंत उसे उठाकर हॉली फैमिली अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद साद छठी कक्षा का छात्र था और बटला हाउस के एक सरकारी स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता शब्बुद्दीन वेल्डिंग का काम करते हैं।

पुलिस ने इस घटना में किसी भी तरह की साजिश की संभावना से इंकार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह एक दुखद दुर्घटना है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह एक हादसा ही था। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |