Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

भारी बारिश के कारण बॉम्बे हाई कोर्ट में दोपहर तक ही हुआ कामकाज, स्कूल-दफ्तर बंद

बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अपनी कार्यवाही दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक ही सीमित रखी। सामान्य तौर पर हाई कोर्ट में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक कार्य होता है। भारी बारिश की वजह से शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। निचले इलाकों में पानी भर गया है। बारिश की वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ, जबकि सरकारी कार्यालयों को भी बंद करना पड़ा।

रविवार और सोमवार के बाद मंगलवार को भी मूसलाधार बारिश जारी रही, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस बीच, कई वकीलों ने सोमवार और मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में अपनी दलीलें पेश कीं। भारत मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के जिलों में मंगलवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका जताई है। मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश- ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं।

लगातार बारिश से मुंबई के हालात बिगड़ गए हैं। स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। प्राइवेट कंपनियों ने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने को कहा है। कई इलाकों में जलजमाव हो गया था और यातायात प्रभावित हुआ था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |