Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः बिलसंडा में प्रशासन की सख्ती! अवैध सब्जी मंडी हटाई गई ! व्यापार मंडल और प्रशासन के बीच जारी रहा गतिरोध


बीसलपुर। बिलसंडा कस्बे के रामलीला मैदान के समीप बांके बिहारी ट्रस्ट की जमीन पर बिना अनुमति अवैध रूप से लगाई जा रही सब्जी मंडी को प्रशासन ने शनिवार को हटवा दिया। यह कार्रवाई उद्योग व्यापार मंडल इकाई बिलसंडा के आवाहन पर की गई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद स्वास्थ्य एवं पेट्रोलियम व्यापारी विक्रम नरेश जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर स्थायी सब्जी मंडी की मांग की थी। साथ ही ग्राम पंचायत घनश्यामपुर में शनिवार को लगने वाली मीना बाजार को बंद कराने की मांग भी की गई थी।मीना बाजार को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध-प्रतिक्रिया भी हुई। अंततः व्यापार मंडल ने शनिवार को बाजार बंद करवाने के बजाय बाजार के दिन को बुधवार करने का विकल्प प्रशासन के समक्ष रखा। मांगें न माने जाने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर के कमल पार्क तिराहे पर धरना दिया। इस दौरान न्यायिक उपजिलाधिकारी ने वार्ता कर धरना समाप्त कराया।दो दिन बाद एसडीएम नागेंद्र पांडे लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रस्ट की जमीन का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष डीके गुप्ता से बातचीत कर जानकारी ली। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि ट्रस्ट की जमीन पर पहले सब्जी मंडी लगती थी, लेकिन किराया न मिलने पर उसे हटवाया गया था। नगर पंचायत प्रशासन ने 2 वर्ष पूर्व जिलाधिकारी को ट्रस्ट की जमीन पर सब्जी मंडी लगाने का प्रस्ताव भी भेजा था।उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी शमशेर सिंह समेत नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को अवैध रूप से दुकानें हटाने के निर्देश दिए। थाना अध्यक्ष सिद्धांत शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस कार्रवाई से बिलसंडा में हड़कंप मच गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |