बीसलपुरः रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया, भाई-बहनों के बीच प्रेम और भाईचारे का उत्सव बना हर्षोल्लास का माहौल
August 10, 2025
पीलीभीत/बीसलपुर। शनिवार को पूरे जनपद भर एवं क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और सुरक्षा के रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। पिछले कई दिनों से बहनों में राखी बांधने की तैयारी देखने को मिली। पर्व के दिन बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की, जबकि भाईयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।बाजारों में रक्षाबंधन की धूम देखने को मिली। राखी और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। मिठाई विक्रेताओं ने पर्व के अवसर पर अच्छी बिक्री की। बाजार में खरीदारी की रौनक से त्योहार का माहौल और भी रंगीन हो गया। परिवारों में प्रेम और सौहार्द की भावना बनी रही, जिससे यह त्योहार और भी विशेष बन गया।
