Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: महिला आईएएस अधिकारी ने व्यवसायी पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप मुकदमा दर्ज


लखनऊ । आलमबाग कोतवाली में एक महिला आईएएस अधिकारी ने व्यवसायी पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगा नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी सुभाष चन्द्र सरोज ने बताया कि महानिदेशक युवा कल्याण एवं पीआरडी विभाग आलमबाग आनंदनगर निवासी महिला आईएएस अधिकारी चैत्रा वी. पत्नी जी हरीश कुमार के अनुसार वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश में युवा कल्याण और पीआरडी विभाग की महानिदेशक के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि व्यवसायी नरेन राज उनके पति के साथ होटल व्यवसाय में साझेदार हैं। अब वह उन पर नए और बड़े होटल उद्यमियों से परिचय कराने के लिए अनुचित दबाव डाल नरेन राज द्वारा लगातार आरोप-प्रत्यारोप और दबाव डाल उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा हैं। जिसके चलते उसने स्थानीय आलमबाग कोतवाली में पुलिस से व्यवसायी नरेन राज के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगा  नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |