Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: व्यवसाई के बंद मकान में घुस चोरों ने चोरी करतूतें सीसी कैमरे में कैद


लखनऊ । आलमबाग, कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित पंडित खेड़ा में रहने वाले एक व्यवसाई के बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लैपटॉप, आईपैड सहित हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए । वहीं चोरों की करतूतें घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मूल रूप से प्रयागराज निवासी दिलीप सिंह पुत्र ओम नारायण सिंह के अनुसार वह कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित पंडित खेड़ा में बीते दो वर्षों से विरेन्द्र सिंह के मकान में रहकर वहीं निकट एक निजी प्लाजा में  मार्ट संचालित किया है। वहीं पीड़ित विरेन्द्र सिंह का कहना था कि उसके मकान मालिक अपने परिवार संग रक्षाबंधन पर्व मनाने गांव गए हैं और वह गुरुवार शाम अपने मार्ट में मौजूद था उस दौरान चोरों ने उनके मकान में घुस कीमती लैपटॉप सहित आईपैड व लगभग 50 हजार रुपये की नकदी पार कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर उसने पुलिस को कन्ट्रोल नम्बर पर जानकारी दे स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली की विजय नगर चैकी पर शिकायत की है । वहीं पीड़ित का कहना था कि चोरों की करतूतें उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |