Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: कृष्णा नगर में घर के बाहर खडी कार की बैटरी चोरी , मुकदमा दर्ज


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में घूम रहे चोरो ने बीते दो सप्ताह पूर्व एक घर के बाहर खडी कार की बैटरी पार कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित बरिगवां निवासी राहूल प्रजापति  पुत्र पुत्र स्व० राजेश कुमार प्रजापति के अनुसार वह पेशे से अधिवक्ता है।बीते 18 जुलाई 2025 को रात्रि उनकी कार यूपी 32 एफ यू 3186 खडी थी। जिसमे से चोरों ने बैटरी पार करने के साथ कार का लॉक खराब कर दिया। वहीं पीड़ित का कहना था कि चोरों की करतूतें उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसकी जानकारी उन्होंने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस को दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |