Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः जर्जर दुकानें बनीं खतरे का प्रतीक, राहगीरों पर मंडरा रहा जानलेवा संकट! हरगोविंद मार्केट की दो दुकानों की छत से गिरती ईंटें, दीवार कभी भी हो सकती है धराशायी


बीसलपुर।नगर की सबसे व्यस्ततम मानी जाने वाली मेन मार्केट स्थित पंडित हरगोविंद मार्केट में दो जर्जर दुकानें राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों के लिए खतरे का कारण बनी हुई हैं। वर्षों पुरानी इन दुकानों की हालत इतनी खस्ताहाल हो चुकी है कि इनकी छतों से आए दिन ईंटें गिरती रहती हैं। यही नहीं, बंदरों के उत्पात ने इस खतरे को और अधिक बढ़ा दिया है। बंदर अक्सर छत पर चढ़कर ईंटें सड़क पर फेंक देते हैं जिससे अब तक कई राहगीर चोटिल भी हो चुके हैं।स्थानीय निवासियों और दुकानदारों के मुताबिक, इन दुकानों की एक दीवार सड़क की ओर इस कदर झुक गई है कि वह किसी भी वक्त गिर सकती है। इन दिनों हो रही मूसलधार बारिश ने इस खतरे को और अधिक गंभीर बना दिया है। आमजन में आशंका है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की तो यह दीवार गिरकर बड़ा हादसा कर सकती है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व इन जर्जर दुकानों के संबंध में विभिन्न समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हुई थीं। लेकिन अफसोस, प्रशासन ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। इससे आम जनता में प्रशासन के प्रति नाराजगी व्याप्त है।स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी बीसलपुर से मांग की है कि तत्काल इन दुकानों की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाए, जिससे संभावित दुर्घटना को टाला जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |