Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद : हर घर तिरंगा अभियान चलाकर छतों पर लहराएगा तिरंगा


शाहबाद ।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर नगर शाहबाद में भी 12 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहराने का अभियान शुरू होगा जिसमें देश का हर नागरिक,बच्चा-बच्चा अपने घर पर तिरंगा लहराकर यह प्रदर्शित करेगा कि राष्ट्र में रहने वाला हर भारतीय संगठित है और चाहता है कि देश मजबूत बने, कोई भी बाहरी शक्ति देश पर आक्रमण करने से पहले हजार बार सोचे और अपने कदमों को पीछे खींच ले। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष कुमार भटनागर ने कार्यकर्ताओं के बीच बोलते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा पहुंचाने की रणनीति समझाई और उन्हें पार्टी के लिए समर्पित होकर देश भावना के साथ पूरी ईमानदारी और वफादारी से इस हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही ताकि दुनिया का हर देश हमारे देश की एकता और अखंडता को सराहे और अपने देश को भी भारत जैसा महान बनने की प्रेरणा दे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |