पीलीभीत। जनपद में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पूरनपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना पूरनपुर पुलिस द्वारा गुरुवार सुबह संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पीलीभीत-खुटार रोड स्थित सिमरिया मोड़ के पास एक संदिग्ध हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। पूछताछ में उसकी पहचान कलामुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन, निवासी ग्राम गहलुईया, थाना पूरनपुर, जनपद पीलीभीत के रूप में हुई।जब मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट (न्च्-27-8367) को ई-चालान एप से चेक किया गया, तो पता चला कि उक्त वाहन थाना पटेलनगर, नई दिल्ली से चोरी हुआ है। वहां इस संबंध में वादी द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना पूरनपुर पर मु0अ0सं0 491ध्2025, धारा 317(2), 317(5), 318(4) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप है और आम जनता में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमरूसतेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक (टीम प्रभारी),उ0नि0 वरुण राणा का0 जितेन्द्र कुमार मौजूद रहे ।
