शाहबाद। रामपुर से चलकर सुबह लगभग 10 बजे शाहबाद पहुंचे सांसद मोहिबुल्लाह नदवी समाजवादी बाबा अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव राम बहादुर सागर के साथ सर्वप्रथम मोहल्ला सादात स्थित अपने प्रतिनिधि हाफिज सैय्यद नसीम मियां के आवास पर पहुंचे और उनकी बीमार वालिदा का हाल जानकर उनके शीघ्र अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सांसद प्रतिनिधि हाफिज नसीम मियां के बड़े भाई हाफिज सद्दन मियां के आवास पर पहुंचकर मुहीबुल्लाह नदवी सपा कार्यकर्ताओं से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। उसके पश्चात सांसद सैफनी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव बेरुआ ललवारा पहुंचे। गांव में पहुंचने का मार्ग जलमग्न हो जाने के कारण वह ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना । ग्रामीणों ने उन्हें बताया की उनके खेत बाढ़ के पानी में काट दिए जानवरों के लिए चारा नहीं बचा है और इस समय गांव का जीवन अस्त व्यस्त सा हो गया है बाढ़ का पानी कभी भी गांव को बहा कर ले जा सकता है। सांसद ने सभी ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही रोड ऊंचा कर गांव में पत्थरों का एक बांध बनाया जाएगा ताकि बाढ़ का पानी गांव में ज्यादा कटान न कर सके। इस अवसर पर समाजवादी बाबा अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव राम बहादुर सागर, शद्दन मियां, तस्लीम मियां, कल्बे अली, महबूब पाशा, उबेद मियां, तहजीब मियां,हाफिज नूरी, अरशद, डॉ सैय्यद फहीम आतिश, नसीयत अली, मास्टर सरफराज अली, इशाक मियां, बदन सिंह, आदि रहे।
शाहबाद: बाढ़ प्रभावित गांव ललवारा पहुंचे सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ! समस्याएं सुनकर समाधान का दिया आश्वासन
August 10, 2025