शाहबाद: मकान की छत गिरने से पति-पत्नी सहित 8 वर्षीय बालिका हुई घायल
August 10, 2025
शाहबाद । शाहबाद क्षेत्र के ग्राम कप में एक मकान की छत गिर जाने से अंदर मौजूद पति पत्नी और बेटी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया। रविवार की दोपहर लगभग एक बजे ग्राम कूप तहसील शाहबाद में ग्रामीण नरेंद्र सिंह पुत्र बादाम सिंह का आवासीय मकान की छत गिर गई। जिसमें नरेंद्र सिंह के साथ-साथ उनकी 30 वर्षीय पत्नी आरती देवी और आठ वर्षीय बालिका हीरा देवी क्षतिग्रस्त हुए मकान की छत के नीचे दब दबाकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल नरेन्द्र सिंह, आरती देवी और हीरा देवी को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने तीनों को प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया । घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे गए थे।
