Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी का बाढ़ ग्रस्त गांवों का तूफानी दौरा


शाहबाद। सांसद मोहिबुल्लाह नदवी रविवार को सैफनी क्षेत्र के ग्राम ललवारा ट्रैक्टर चला कर पहुंचे पहाड़ों पर अधिक बरसात होने के कारण कोसी नदी व रामगंगा नदी के पानी से ग्राम ललवारा में बाढ़ आ गई बाढ़ आने के कारण ग्राम ललवारा का संपर्क सैफनी शाहबाद व जिले से कट गया और 5-6 दिन से बाढ़ का पानी चार पांच फीट रास्ते पर चल रहा है और ललवारा के गांव किसानो की धान व गन्ने की फैसले भी बाड से बर्बाद हो गई तथा जानवरों को भी खाने के लिए चारा नहीं मिल पा रहा है और लोगों के घर भी बाढ़ में कट गए हैं।

सांसद नदवी  ने केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन से मांग की ग्राम ललवारा के लोगों को राहत सामग्री दी जाए और घरों के कटान को रोकने के लिए पत्थर लगाए जाएं तथा फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए जिससे ललवारा गांव के लोग अपना जीवन यापन सही से कर सकें और लोगों को तुरंत फसलो के नुकसान का उचित मुआवजा मिले जिससे किसान अपनी अगली फसल की बुवाई समय से कर सके ललवारा गांव में 5,6 दिन से बिजली भी नहीं जा रही है और लोग मजबूरी में अंधेरे व गर्मी में रात गुजर रहे हैं तथा बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं और बच्चों की पढ़ाई लिखाई का नुकसान भी हो रहा है 

सांसद नदवी शाहाबाद में अपने नगर पालिका प्रतिनिधि नसीम मियां के आवास पर भी गए नसीम मियां की बीमार मां का हाल-चाल भी जाना तथा शाहबाद के दुकानदारों से भी मिले दुकानदारों से मिलकर उनके कारोबार के बारे में पूछा शाहबाद के दुकानदारों व आम लोगों ने सांसद  को शाहबाद की समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि हमारे शाहबाद में रेलवे की कोई लाईन नहीं है  शाहबाद में रोडवेज बस अड्डा भी नहीं है।

सांसद नदवी  द्वारा शाहबाद के लोगों को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही शाहाबाद  में रोडवेज बस अड्डे बनवाया जाएगा और रेलवे लाइन व हाईवे के लिए मैंने पार्लियामेंट में भी मांग उठाई थी और मेरी जल्दी कोशिश रहेगी कि शाहाबाद में जल्द ही रेलवे लाइन की कनेक्टिविटी व हाईवे मिले जिसे शाहबाद के दुकानदारों आम लोगों को रेलवे कनेक्टिविटी मिलने पर कारोबार में फायदा होगा इस मोके पर राम बहादुर सागर, मीडिया प्रभारी महबूब पाशा एडवोकेट, तस्लीम मियां, शहादत अली, इन्तेखाव अली, मास्टर सरफाराज, अली सखावत अली,सैयद बब्लू मियां सभासद,बोबी मियां, जाकिर मियां,नसीयत मियां, शावेज, मन्सूर मियां, मौलाना मोहम्मद, अली, बदन सिंह यादव हाफिज नूरी, कलवे जमील सैफी अरशद अली एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |