Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत : राज्य स्तरीय विधिविज्ञान प्रतियोगिता में पीलीभीत पुलिस के निरीक्षक संजय गर्ग को गोल्ड व सिल्वर मेडल


पीलीभीत/लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की 68वीं वार्षिक ड्यूटी मीट-2025 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय विधिविज्ञान प्रतियोगिता में पीलीभीत जनपद के क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक  संजय गर्ग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल अर्जित कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया। 15 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित इस प्रतियोगिता में संजय गर्ग ने बरेली जोन की टीम की ओर से प्रतिभाग किया। उन्होंने क्राइम इन्वेस्टीगेशन बीएनएस, बीएनएसएस, बीएसए और कोर्ट जजमेंट्स विषयों की लिखित परीक्षा में उत्तर प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं मेडिकोलीगल मौखिक इवेंट में उत्कृष्टता के साथ प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।प्रतियोगिता में प्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों दृ जैसे कि आगरा, कानपुर, बरेली, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर जोन सहित पीएसी और रेलवे पुलिस के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इससे पूर्व, जनपद बरेली में आयोजित जोन स्तरीय चयन प्रक्रिया में निरीक्षक संजय गर्ग ने सफल होकर बरेली जोन की प्रतिनिधि टीम में स्थान प्राप्त किया था।

19 जुलाई 2025 को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एडीजी जोन लखनऊ  सुजीत पाण्डेय, पुलिस कमिश्नर लखनऊ  अमरेन्द्र सेंगर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संजय गर्ग को प्रशस्ति पत्र, गोल्ड मेडल एवं सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल जनपद पीलीभीत बल्कि समूचे बरेली जोन के लिए गर्व का विषय है। पुलिस विभाग में उनकी यह उपलब्धि अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |