Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत : गुजरात के राज्यपाल को भेंट की गई हिंदी वन्यजीव पुस्तक सफरनामा, पीलीभीत की बांसुरी भी रही आकर्षण का केंद्र


पीलीभीत। देशभर में वन्यजीव संरक्षण व पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे पीलीभीत निवासी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बिलाल खान को हाल ही में गुजरात राजभवन गांधीनगर आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने  राज्यपाल महामहिम आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान बिलाल खान ने अपनी प्रसिद्ध हिंदी वन्यजीव पुस्तक ‘सफरनामा’ की प्रति राज्यपाल को भेंट की, साथ ही पीलीभीत की हस्तनिर्मित बांसुरी भी उपहार स्वरूप भेंट की गई, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही।राज्यपाल महामहिम आचार्य देवव्रत ने बिलाल खान के कार्यों की सराहना करते हुए वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण विषयक संवाद स्थापित किया। विशेष रूप से गुजरात के गिर लाइन सफारी और देशभर में वन जीवन की समृद्धि पर गहन चर्चा हुई। उन्होंने बिलाल को वन्यजीव संरक्षण पर एक और पुस्तक संकलित करने के लिए प्रेरित किया व आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।बिलाल खान द्वारा संकलित श्सफरनामाश् तीन खंडों में विभाजित है प्रथम भागरू पीलीभीत टाइगर रिजर्व पर आधारित,द्वितीय भागरू तराई आर्क लैंडस्केप पर केंद्रित,तृतीय भागरू भारत के 54 टाइगर रिजर्व की विस्तृत जानकारी से समृद्ध यह पुस्तक अब तक देश के 12 राज्यों के राज्यपालों सहित कई गणमान्य हस्तियों को भेंट की जा चुकी है। इससे पहले श्सफरनामाश् को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एवं भारत के सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी तक पहुँचाया जा चुका है।बिलाल खान वर्ष 2008 से वन्यजीव फोटोग्राफी व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निःस्वार्थ सेवा दे रहे हैं। उनके इस प्रयास को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। गुजरात के राज्यपाल ने उन्हें भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी प्रदान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |