पीलीभीतः विद्यालयों के सहयोग से बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाई जा सकती है-डॉ. आस्था अग्रवाल
August 07, 2025
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर की समग्र स्वच्छता और विकास को लेकर सहयोग एवं सहभागिता बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक स्थानीय सिल्वर लीफ होटल में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल के संयोजन एवं जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के माध्यम से स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाना रहा।डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि विद्यालयों के सहयोग से बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाई जा सकती है, जिससे समाज में व्यापक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने सभी विद्यालयों में 11 सदस्यों वाले ‘स्वच्छता सारथी क्लब’ के गठन का सुझाव दिया, जो स्वच्छता अभियान की रीढ़ बनेंगे। साथ ही, विद्यार्थियों को शहर विकास से जुड़े मॉडल तैयार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिसके लिए प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।उन्होंने सुझाव दिया कि सभी स्कूलों में सुझाव पेटी रखवाई जाए, जिसमें बच्चे शहर को स्वच्छ बनाने के अपने विचार डाल सकें। डॉ. अग्रवाल ने कहा, ष्यदि बच्चे अभियान से जुड़ेंगे तो परिवार और समाज भी उससे स्वतः जुड़ जाएगा।ष्जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा, “बदलाव धीरे-धीरे आता है, लेकिन आता जरूर है। अगर बच्चे स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे तो परिवार के सदस्य भी उसका पालन करेंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को 100 प्रतिशत सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कान्हा गौशाला का निर्माण प्रगति पर है और जल्द ही शहर की सड़कों पर आवारा पशु नहीं दिखेंगे। साथ ही सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार उपस्थित रहे।
