बीसलपुरः यज्ञ और राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन! श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर राधा-कृष्ण की जय-जयकार की
August 08, 2025
बीसलपुर। बड़ा स्थल मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का यज्ञ के साथ भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन राधा-कृष्ण की झांकी पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान के जयकारे लगाए। यज्ञ के मुख्य यजमान गोपाल कृष्ण अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल व श्री ओम गुप्ता थे, जिनके द्वारा सपत्नि यज्ञ में आहुति दी गई।कथा के कथावाचक राधा रमण व्यास ने भागवत महापुराण के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि भागवत कथा श्रोता और कथावाचक दोनों के लिए मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। गुरु वशिष्ठ व महर्षि विश्वामित्र के प्रसंग के माध्यम से कथा सुनने के पुण्यों को भी बताया गया। उन्होंने श्रोताओं को निर्मल मन से कथा श्रवण करने का आह्वान किया।मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही और भक्तों ने उनके नृत्य पर फूल बरसाए।
