Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः डिग्री कॉलेज में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का भव्य समापन! रैली में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गा कर मनाई 100वीं वर्षगांठ


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का आज भव्य और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण समापन हुआ। 9 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुभारंभ किए गए इस समारोह को शासन के आदेशानुसार वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया। समापन के अवसर पर महाविद्यालय के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली जिसमें वे आजादी के नायकों के चित्र एवं देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े।समापन समारोह में प्राचार्या डॉ. अलका मेहरा ने स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें दक्ष बी.ए. तृतीय सेमेस्टर प्रथम, अदिति गुप्ता द्वितीय और नंदिनी तृतीय स्थान प्राप्त की। इसके साथ ही भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष पर आधारित लघु फिल्म ष्आजादीष् का भी प्रदर्शन किया गया। प्राचार्या ने विजेताओं को बधाई देते हुए देश सेवा के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. विकास प्रधान ने किया, जिसमें इतिहास विभाग के शोधार्थी विशाल कुमार और मुनेंद्र पाल ने विशेष सहयोग दिया। इस दौरान प्राचार्य सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |