कन्नौज: बहन ने भाई को राखी बंधकर लिया सुरक्षा का संकल्प
August 10, 2025
छिबरामऊ /कन्नौज । रक्षाबंधन का त्योहार पर लोगो मे काफी उत्साह रहा रक्षा बंधन का पर्व पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बहनो ने अपने भाइयों को राखी बाँधकर भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के रिश्ते को सशक्त किया। छोटी छोटी बच्चियो के साथ साथ युवतिया व महिलाए हाथो मे थाली लेकर उसमे चंदन व रोली के साथ राखियो को लेकर भाइयो के पास पहुंच गई। सुबह से ही नगर की सड़को पर रोनक देखने को मिली।रक्षा बंधन पर हाईवे पर भारी व हल्के वाहनो पर महिलाए व छोटे छोटे बच्चे निकलते नजर आये व बसो व वहनो का इतजार भी करते भी नजर आये। वही नगर व देहात क्षेत्रो मे मिठाई की दुकानो पर भी भीड देखने को मिली।नगर के मुख्य मार्गाे पर टैफिक पुलिस व थाना पुलिस लगी नजर आयी।
