Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: व्यापार की सफलता के लिए परिश्रम एवं निष्ठा जरूरी! भारतीय किसान यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता ने सामूहिक रूप से किया प्रतिष्ठान का फीता काटकर उद्घाटन


गुरसहायगंज /कन्नौज ।संयोगिता मार्ग पर एक प्रतिष्ठान का भारतीय किसान यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम  सिद्दीकी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओंकारनाथ त्रिपाठी ने फीता काटकर उद्घाटन किया इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यापार में सफलता के लिए परिश्रम एवं निष्ठा जरूरी है इसलिए व्यापारी को पूरी ईमानदारी के साथ निष्ठा पूर्वक कार्य करना चाहिए

मंगलवार को मधबापुर स्थित तिवारी रेस्टोरेंट का फीता काटकर उद्घाटन करने के उपरांत किसान नेता शमीम सिद्दीकी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओंकारनाथ त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में व्यापार की स्थिति दयनीय है किसानों एवं व्यापारियों को मेहनत के बावजूद भी व्यापार में नुकसान उठाना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि  भारतीय किसान यूनियन हमेशा  जन एवं किसान विरोधी नीतियों का विरोध करती आ रही है नवरंगपुर चैकी इंचार्ज प्रदीप तिवारी ने कहा व्यापारियों को व्यापार के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए इससे पूर्व मुख्य अतिथि सिद्दीकी सहित नवरंगपुर चैकी इंचार्ज प्रदीप तिवारी समाजसेवी हरी बाबू शास्त्री का आयोजक अरुण त्रिपाठी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया अवसर पर उनके साथ डॉक्टर साजिद हुसैन रिजवान अहमद सत्यम प्रजापति अनुराग द्विवेदी मुन्नू बाबू त्रिपाठी सर्वेश दुबे लल्ला तिवारी अमन अग्निहोत्री आदि सहित कार्यक्रम के आयोजक भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |