Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: फूलन देवी के जन्मदिन को सपाईयों ने मनाया यादगार


कन्नौज। पूर्व सांसद फूलन देवी का जन्म दिवस मनाया गया। सपा के नेताओं ने उनके संघर्षों को याद किया और कहा कि वे नारी जगत के लिए एक प्रेरणा हैं। फूलन ने पुलिस और सामन्तवादियों के खिलाफ संघर्ष किया।

जिला अध्यक्ष कलीम खान की अगुवाई में पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलनदेवी का रविवार को सपाइयों ने जन्म दिवस मनाया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व सांसद नारी जगत के लिए एक मिशाल हैं, जो कठिन संघर्षों के बदौलत संसद तक पहुंची। सपा नेता अंशु पाल नें कहा कि फूलन देवी पहले परिवारिक जुर्म की शिकार हुईं। फिर पुलिसिया जुर्म और ज्यादती का सामना करना पड़ा। महज 16 वर्ष की आयु में फूलन को पुलिस नें फर्जी डकैती में जेल भेज दिया। और फिर जेल से निकलने क़े बाद सामन्तवादियों नें उनके साथ निर्दयता पूर्वक व्यवहार किया। नगर अध्यक्ष मुस्ते हसन  नें कहा कि फूलन देवी 11वर्षों तक जेल में रहीं।जब स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश क़े मुख्यमंत्री हुए तो उन्होंने फूलन पर लगे मुकदमों को वापस ले लिया। वर्ष 1996 में उन्हें सपा से टिकट देकर देश की सांसद बना दिया। कन्नौज विधानसभा अध्यक्ष प्रबल प्रताप नें कहा कि फूलन देवी निषाद और मल्लाह समाज की आन बान शान हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, नेम सिंह यादव, श्याम सिंह यादव, रामवीर कठेरिया, सद्दाम खान, सुधीर कश्यप, कौसर खान, शाहिद वारसी, शशिमा सिंह दोहरे, विजेंद्र यादव, राजू अली,गुफरान अहमद,सहिंददीन आदि लोग मौजूद है । 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |