शाहबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में गई युवक की जान ! परिजनों ने रात में ही कर दिया अंतिम संस्कार
August 08, 2025
शाहबाद। संदिग्ध परिस्थितियों में गई युवक की जान ने पूरे गांव में सन्नाटा छा दिया।परिजनों ने रात में ही अंतिम संस्कार भी कर दियाए जिससे ग्रामीण दबी जुबान में विभिन्न प्रकार की चर्चा करने लगे। आपको बताते चलें कि ग्राम ववनपुरी में 24 वर्षीय रामदास पुत्र परमेश्वरी की रात लगभग 9रू 30 बजे घर में अज्ञात कारणों के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रामदास लोधी राजपूत बिरादरी के थे और उनका लगभग पांच माह पूर्व ही 23 वर्षीय राजवती के साथ विवाह हुआ था । रात के अंधेरे में ही रामदास का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया जिससे गांव में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं होने लगीं। कोई फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कर रहा था तो कोई छत से नीचे गिरकर मौत होने की बात कर रहा था। रामदास अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था। फिलहाल खबर लिखे जाने तक परिवार के किसी भी सदस्य की ओर से कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है।
