Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: छप्पर पर पेड़ गिरने से पुत्री की मौत, पिता घायल


शुकुलबाजार/अमेठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत गयासपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात बरसात के दौरान एक व्यक्ति के रिहायशी छप्पर पर पेड़ गिर गया। इससे छप्पर के नीचे मौजूद युवती की मौत हो गई। वहां मौजूद पिता को हल्की चोटें आई। घटनास्थल पर  पहुंचे राजस्वकर्मियों ने मौका मुआयना किया। शुकुलबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गयासपुर में बृहस्पतिवार की रात में छप्पर के नीचे एक परिवार लेटा हुआ था तभी तेज बारिश के दौरान एक पेड़ छप्पर के ऊपर जा गिरा। मृतक्का के पिता जगदीप ने बताया कि छप्पर के ऊपर पेड़ गिरने से उत्तरी सावित्री उम्र लगभग 22 वर्ष मलबे में दब गई मलबे में दबने से उसकी मौत हो गई। हल्ला गुहार सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने छापर का मालवा हटाए और घायल पिता को बाहर निकाला किंतु तब तक सावित्री की मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने जांच शुरू कर दी है। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। राजस्वकर्मियों मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को सौंपी।  इस समय में थाना अध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |