शाहबाद: रक्षाबंधन के अवसर पर सजीं राखियों की दुकानें! बहनें बांधेंगी अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र
August 08, 2025
शाहबाद। रक्षाबंधन का त्योहार आते ही भाई बहनों में जोश और उत्साह देखने को मिलता है। बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए आतुर रहती हैं, वहीं भाई भी बहिन को उपहार स्वरूप उसकी मनपसंद चीज देकर उसे हर दुरूख, हर मुसीबत से बचाने का प्रण लेते हैं। वहीं दूसरी ओर महंगाई की मार ने महंगी महंगी राखियों की खरीददारी पर कुछ अंकुश लगाया तो वहीं राखी व्यापारियों के भी चेहरे उदास दिखाई दिए। व्यापारियों का मानना है कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष ज्यादा महंगी राखियां लोगों ने नहीं खरीदीं, जिससे व्यापार पर भी काफी अंतर पड़ा है।
