संग्रामपुरः अभिभावकों की संगोष्ठी हुई आयोजित
August 11, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। विकास क्षेत्र संग्रामपुर में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की एक संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें स्पेशल एजुकेटरो द्वारा अभिभावकों को विभिन्न प्रकार की दिव्यांगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। रिसोर्स पर्सन के रूप में श्री कृष्ण जी ने दृष्टि दिव्यांग बच्चों के बारे में जानकारी प्रदान की, मॉडल पर्सन के रूप में धीरज साहू ने अस्थि दिव्यंगो के विषय में जानकारी प्रदान की ।स्पेशल एजुकेटर सत्य प्रकाश मिश्र द्वारा मानसिक मंदिर बच्चों के शिक्षण प्रशिक्षण एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाएं जैसे एस्कॉर्ट अलाउंस स्टाइपेंड दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं समाज कल्याण विभाग तथा बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। स्पेशल एजुकेटर प्रदीप द्वारा बच्चों के बारे में जानकारी दी गई।खंड शिक्षा अधिकारी शशांक मिश्रा द्वारा दिव्यांगों को सजग करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या के लिए और उनके निदान के लिए भरोसा दिलाया गया तथा मॉडल पर्सन एवं रिसोर्स पर्सन को राम दरबार की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर स्पेशल एजुकेटर शिल्पा सिंह एआरपी निरंजन, आशीष और लेखाकार जीपी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
