Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: तीन कुंतल सरिया चोरी


संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी-कालिकन मार्ग पर टिकरिया गांव के पास बन रहे निर्माणाधीन पुल से सरिया चोरी हो गई। मामले की शिकायत कार्यदाई संस्था के मुंशी ने संग्रामपुर पुलिस से की है। अमेठी-कालिकन मार्ग पर टिकरिया गांव के पास मालती नदी पर सड़क चैड़ीकरण के बाद नये पुल का निर्माण कार्य हो रहा है पुल निर्माण कार्य मे प्रयोग की जानी वाली सरिया को संचालक ने निर्माण स्थल के पास डंप किया था। कार्यदाई संस्था के मुंशी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मौके स्थल से तीन कुंतल सरिया चोरी किये जाने की शिकायत की है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है जांच कर कार्रवाई की जायेगी पीडब्लूडी अवर अभियंता अमित पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में है पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |