संग्रामपुर: दो अवैध स्कूल पर बीईओ की बड़ी कार्रवाई, विद्यालय में लगाया ताला
August 11, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार अमेठी जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी शशांक मिश्रा ने बड़ी कार्यवाही करते हुए क्षेत्र के दो अवैध चल रहे स्कूल पर ताला जड़ा । खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने बताया कि शासन का सख्त निर्देश है कि जिस विद्यालयों का संचालन अवैध चल रहा है बंद करा दिया जाय। क्षेत्र के शीतलागंज बाजार में सार्थक एकाडमी,और कालिकन धाम के हैप्पी किड्स स्कूल जो अवैध रूप से चलाए जा रहे थे उन विद्यालयों पर कार्यवाही कराते हुए ताला लगा दिया गया है।इस विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को घर भेज दिया गया और नजदीकी विद्यालयों में पंजीकृत कराकर उसमें पढ़ाने के लिए आदेशित किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में 32 मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित है आज निरीक्षण के दौरान शीतला गंज बाजार में सार्थक एकाडमी में संचालक से जरूरी दस्तावेज मांगे गए लेकिन संचालक दिखा नहीं पाए ।इसी तरह कालिकन धाम में हैप्पी किड्स विद्यालय में जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए इसलिए दोनों विद्यालय पर कार्यवाही करते हुए बंद करा दिया गया।इन विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में परिजनों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
