नवसारी। गुरुक्षेत्र फाउंडेशन के तत्वावधान में शहर में बेसहारा और घायल कुत्तों की सेवा हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सेवाभावी कार्यकर्ता शशिकांतभाई नाथूभाई सपकाले के नेतृत्व में यह कार्य प्रतिदिन जारी है। अभियान के अंतर्गत सैकड़ों कुत्तों को भोजन कराया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार दवा और देखभाल भी उपलब्ध कराई जा रही है।
संस्था अध्यक्ष विमलेश उपाध्याय ने कहा कि मूक प्राणियों की सेवा ही सच्ची मानवता है। संरक्षक इन्द्रदमन उपाध्याय ने कहा कि यह पहल समाज को प्रेरणा देगी कि वह पशु-पक्षियों की चिंता करे। वहीं सचिव शुभम चतुर्वेदी ने बताया कि नवसारी में चल रहा यह अभियान सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है और अधिक से अधिक लोगों को इसमें जोड़ा जाएगा। संस्था का मानना है कि मूक जीवों की सेवा ही धर्म और कर्तव्य दोनों है।
