Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: आलमबाग मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान यात्री से बैग से निकला जिन्दा कारतूस , मुकदमा दर्ज


आलमबाग। आलमबाग मेट्रो स्टेशन पर सोमवार को मैनुअल चेकिंग के दौरान एक यात्री से बैग से एक जिन्दा कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं मेट्रो स्टेशन आलमबाग स्टेशन कन्ट्रोलर की सूचना पर पहुंची आलमबाग पुलिस ने आरोपित यात्री को कस्टडी में ले मेट्रो स्टेशन आलमबाग स्टेशन कन्ट्रोलर की नामजद शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।अआलमबाग कोतवाली प्रभारी सुभाष चन्द्र सरोज ने बताया कि उक्त यात्री ने पुलिस पूछताछ में अपना परिचय जौनपुर निवासी मुसैफी अजीज पुत्र अजीज अहमद के रूप में दिया है। पुलिस के अनुसार आलमबाग मैट्रो स्टेशन कन्ट्रोलर अभिषेक कुमार के अनुसार वह द्वित्तीय पाली तक ड्यूटी पर मौजूद था। आरोप है कि उसके द्वारा स्कैनर (ग्ठपै) पर चेकिंग के दौरान समय 19.11 बजे  एक जिंदा कारतूस की इवि बैग में प्रतीत हुआ। जिसके पश्चात उन्होंने उक्त यात्री से बैग खुलवाया गया तो बैग में एक जिन्दा कारतूस पाया गया । जिसकी जानकारी उन्होंने स्थानीय आलमबाग पुलिस को दे उक्त यात्री को पुलिस के सुपुर्द कर नामजद लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार मैट्रो स्टेशन आलमबाग स्टेशन कन्ट्रोलर की शिकायत पर उक्त यात्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |