Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबादः एहसान बने संस्थापक और सुहैल असरार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना


शाहबाद।  रविवार देर शाम शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड की एक  कार्यकारणी में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल करते हुए कुछ पदों पर नियुक्तियां की गई। 

संगठन के उपाध्यक्ष आकाश शंकर के प्रस्ताव पर एहसान खां को संस्थापक बनाए जाने की हामी सभी  पत्रकारों ने भरी तो उधर सुहैल असरार खा को संगठन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं विशाल जोशी को संयुक्त सचिव के पद से कनिष्ठ उपाध्यक्ष, शावेज छोटे को संयुक्त सचिव व सुमित कश्यप, जहीर खां और इरफान मलिक को सचिव पद पर नियुक्त किया गया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार सखावत अली को संगठन का मार्गदर्शक बनाया गया। बैठक में अध्यक्ष आफताब, महासचिव सिफत मियां, संरक्षक वीपी विद्यार्थी, संस्थापक एहसान खां, उपाध्यक्ष शराफत हुसैन हस्सानी, उपाध्यक्ष राजीव भटनागर, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, उपाध्यक्ष आकाश शंकर, प्रवक्ता अखिलेश रस्तोगी, कोषाध्यक्ष मुस्तफा अली, विधिक सलाहकार अभिषेक शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल जोशी, महिला अध्यक्ष नेहा गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुहैल असरार खा, संयुक्त सचिव शावेज छोटे, प्रचार मंत्री धर्मेंद्र सागर, सचिव जहीर खां, सचिव इरफान मलिक, सचिव सुमित कश्यप, सदस्य फैजान खां, सदस्य फहीम आतिश, सदस्य तकरीर अहमद, जहीन खां आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |