प्रतापगढः दो भाइयों का विवाद सुलह समझौता से हुआ समाप्त
August 07, 2025
प्रतापगढ़। जिले में गुरुवार को अपर जिला जजध्सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पवार ने आज दो भाइयों के विवाद को आपसी सुलह समझौते से वार्ता कराकर विवाद को समाप्त कराया। ज्ञात हो कि सेना में कार्यरत सदाशिव सिंह पुत्र दिनेश बहादुर सिंह निवासी ग्राम बूढ़हा थाना सांगीपुर प्रतापगढ़ का अपने सगे भाई शैलेंद्र कुमार सिंह से जमीन संबंधी विवाद काफी समय से चला आ रहा था, सदाशिव सिंह ने सचिव जिला विधिक सेवा प्रार्थना प्रतापगढ़ को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर विवाद को समाप्त करने का अनुरोध किया था, जिस पर दोनों पक्षों को बुलाया गया और आज दोनों के बीच अधिवक्ता विश्वनाथ त्रिपाठी एडवोकेट मीडिएटर ने अपर जिला जज सचिव के निर्देशन में दोनों भाइयों के बीच मध्यस्थता वार्ता कराया। दोनों पक्षों ने आपसी सुलह समझौते से विवाद को समाप्त करने पर सुलह समझौता कर लिया।
