Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: सचिव के निलंबन से ठप पड़ा खाद वितरण, सिसेंडी साधन सहकारी समिति पर संकट


लखनऊ। किसानों के लिए परेशानियों का सबब बनी सिसेंडी साधन सहकारी समिति में खाद का वितरण पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है। समिति के गोदाम में खाद उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है।

दरअसल, करीब पांच दिन पहले गौरा गांव में मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान समिति के सचिव देर से पहुंचे थे। अधिकारियों की नाराजगी के चलते सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जिसके बाद से खाद वितरण का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है।

एडीओ कोऑपरेटिव शिव कुमार ने बताया कि सचिव के निलंबन की वजह से किसानों को फिलहाल खाद नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही नए सचिव की नियुक्ति होगी, किसानों को खाद वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

इधर, रबी सीजन की तैयारी कर रहे किसान खाद न मिलने से चिंतित हैं। किसान रोज समिति के बाहर इंतजार कर रहे हैं कि कब नया सचिव नियुक्त होगा और खाद का वितरण शुरू होगा।

किसान जगतपाल ने बताया कि “कई दिनों से हम लोग खाद लेने समिति पर जा रहे हैं लेकिन खाद भंडार में ताला लगा रहता है। जिसकी वजह से खाद नहीं मिल पा रही और हमारी खेती की तैयारी प्रभावित हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |