Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़: कुंडा और बाबागंज से सीएम ने किया भेदभाव - संदीप तिवारी


कुंडा/प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बाबागंज और कुंडा के साथ भेदभाव किया। उन्होंने अपने भाषण में कुंडा और बाबागंज का जिक्र तक नही किया। कुंडा और कालाकांकर फल पट्टी के रूप में विख्यात होने के बाद भी इसका सीएम ने नाम तक नही लिया। उक्त बातें कांग्रेसी नेता एवं टीवी पैनलिस्ट संदीप तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल के रूप में मनगढ़, घुइसरनाथ धाम, हौदेश्वरनाथ धाम, ज्वालादेवी धाम का जिले में विशेष स्थान हैं और इन स्थानों से लाखों लोगों की धार्मिक भावनाएं भी जुड़ी हैं लेकिन सीएम ने इन स्थलों का नाम लेना तक मुनासिब नही समझा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम ने अपने भाषण में उन्ही स्थलों का जिक्र किया, जहां से उनकी पार्टी का विधायक है या जिले का कोई बड़ा नेता है। रोजगार के मामलें में सीएम ने बेल्हा वासियों को कुछ भी नही दिया। यहां का युवा आज भी दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े महानगरों में रोजगार की तलाश में घर से दूर जाकर धक्के खा रहा है। किसानों की समस्या को देखने हुए कांग्रेसी नेता ने कहा कि सीएम ने एक भी  नहर नही खुदवाई। किसान आज भी उर्वरक और पानी के लिए परेशान होकर भटक रहा है। उन्होंने सीएम के भाषण को जनता के लिए महज लब्बोलुआब बताया और कहा कि महज भाषणबाजी से बेल्हा की जनता का भला होने वाला नही है। उसके लिए जनता के बीच आकर काम करना पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |