Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः अपर जिलाधिकारी ने की बैठक, दिए दिशा-निर्देश


अमेठी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मिलावटी एवं नकली खाद्य पदार्थों के विक्रय एवं रोकथाम के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में एडीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग एवं ड्रग विभाग द्वारा मारे गए छापों के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम ने खाद्य विभाग व ड्रग विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक दुकानों/प्रतिष्ठानों व मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर नमूने संकलित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अधिक से अधिक दुकानोंध्प्रतिष्ठानों, होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंटों, मेडिकल स्टोर, आबकारी की दुकानों, मिड डे मील, सरकारी राशन की दुकानों, पोषाहार, दूध कलेक्शन सेंटर पर छापेमारी कर नमूने संकलित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश कुमार द्विवेदी, बीएसए संजय तिवारी, अभिहित अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |