Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: किसी भाई की सुनी ना रहे कलाई बहने बांध रही हैं रक्षा सूत्र


शाहबाद। रक्षाबंधन के अवसर पर एक तरफ बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने उनके पास पहुंचीं तो वहीं भाइयों ने भी बहनों के पास पहुंचने में कंजूसी नहीं दिखाई और वह बहनों के पास पहुंचे और रक्षा सूत्र बन्धवाकर उन्हें हर बुराई, हर मुसीबत से बचाए रखने का वचन दिया। इसी क्रम में ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगराध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान पर जाकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधे, तो वहीं पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत मतलूब अहमद अंसारी के कार्यालय में पहुंचकर बहनों ने रक्षा सूत्र बांधे और उनसे समाज के गरीब, कमजोर और पिछड़े लोगों की मुसीबत में सहायता करने का वचन लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |