शाहबाद: ईदगाह के निकट शराब की दुकान हटवाने के संबंध में सांसद को ईदगाह कमेटी ने दिया ज्ञापन
August 10, 2025
शाहबाद। रविवार को सांसद मोहिबुल्लाह नदवी अपने प्रतिनिधि नसीम मियां की मां को देखने के लिए उनके घर पर पहुंचे थे,इसी दौरान ईदगाह का कमेटी के उपकोषाध्यक्ष सैयद सरफराज अली तथा ईदगाह कमेटी के कोषाध्यक्ष इंतखाब अली ने ईदगाह के निकट शराब की दुकानों को हटवाने संबंधी एक ज्ञापन सोपा ज्ञापन में बताया गया कि 1 अप्रैल 2025 से एक शराब की दुकान खुल गई है जो की बिलकुल नियम विरोध है, साथ ही वहां असामाजिक तत्व एकत्र होते हैं तथा शराब पीने से माहौल बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। शराब की दुकान के निकट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा एक बालिकाओं का और इंटर कॉलेज है जिस पर जाने के लिए बालिकाओं को इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है शराब की दुकान खुलने से बुद्धिजीवी वर्गों में और विशेष कर मुस्लिम वर्गों में रोज व्याप्त है। सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने इस मामले में जल्द ही कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
