संग्रामपुर:कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील, ग्रामीणों में आक्रोश
August 07, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा इंटौरी जाने में राजी कतराते हैं। इस गांव जाने में 1 फीट गहरे कीचड़ से होकर जाना पड़ता है। यह रास्ता पेट्रोल टंकी से शीतला गंज बाजार से संपर्क मार्ग जो इंटौरी-वशंवनपटी- होते हुए विशेश्वरगंज- कालिकन धाम के मुख्य सड़क पर मिलती है। इस रास्ते पर दो विद्यालय पंचायत भवन एक प्राइवेट विद्यालय गौशाला और पूरा गांव आता जाता है लेकिन बाहरी राहगीर यह रास्ता छोड़ चुके हैं। गांव निवासी दिनेश यादव ने बताया की गांव से पुन्नपुर जाने वाला रास्ता कीचड़ में तब्दील हो चुका है इसलिए स्कूली बच्चों को बड़ी समस्या हो रही है। रंजीत ने कहा छोटे-छोटे बच्चे और हम लोग मजबूरन इस रास्ते से जाते हैं लेकिन आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है। राम शंकर ने बताया कि सड़क का सुदृढ़ीकरण होना चाहिए जिससे हम लोग अच्छे राहगीर के रूप में आ जा सके। पवन शर्मा ने बताया सैकड़ो राहगीर लौट जाते हैं। मुन्नालाल गौतम ने बताया कि इस रास्ते पर इंटरलॉकिंग हो जाती तो रास्ता बहुत अच्छा हो जाता।
