संग्रामपुर: बहती नदी में पड़ी मृत भैंस
August 07, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के अस्थाई गोरखापुर गौशाला के पास निर्माणाधीन पुल के नजदीक मालती नदी में एक मृत भैंस पड़ी हुई है। किसी लकड़ी के आड़ में वह बह नहीं रही है। लोगों का कहना है कि मृत भैंस यही रुकी रही तो कुछ दिन में पानी दूषित हो जाएगा और बदबू देने लगेगा। लेकिन भैंस आगे बढ़ी तो निर्माणाधीन पुल पर लगी शटरिंग सकती है। फिलहाल रास्ता अवरुद्ध होने के कारण इस रास्ते पर आना-जाना बंद हो गया है इसलिए मृत भैंस को बाहर निकलने वाला नहीं मिल रहा है। पुल निर्माण में लगे मजदूरों का कहना है की रात में पानी बहाव में कहीं से आई है और वैकल्पिक टूटे पुल में लगे अवशेष में जाकर यह मृत भैंस फस गई है। पानी गहरा होने के कारण निकलना मुश्किल हो रहा है। लेकिन यदि यहां से बह गई तो निर्माणाधीन पुल पर लगी शटरिंग मे फंस सकती है जिससे नुकसान हो सकता है।
