संग्रामपुर: 121 शिवलिंगों का एक साथ हुआ रुद्राभिषेक
August 07, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। वर्ष 2025 के श्रावण मास की त्रयोदशी प्रदोष व्रत पर गुरुवार को संग्रामपुर के कालिकन धाम मंदिर पर 121 शिवलिंगों का एक साथ प्रखंड पंडितों के मंत्रोच्चार पर रुद्राभिषेक किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ो दांपत्य बैठकर एक साथ रुद्राभिषेक किया। कार्यक्रम के आयोजक समाजवादी पार्टी के नेता संतोष सिंह पूरव दुआरा ने बताया कि हमारी श्रद्धा धार्मिक कार्यक्रम में लगातार रही और इसके साथ जन सेवा की भावना भी रहती है। उन्होंने बताया कि नवरात्र पर्व हो या श्रावण मास हो हम कालिकन धाम आकर धार्मिक कार्यक्रम करते हैं। किसी कड़ी में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 7 अगस्त दिन गुरुवार को संग्रामपुर के पवित्र धाम कालिकन धाम में 121 शिवलिंगों का रुद्राभिषेक कराया। इस कार्यक्रम में वृंदावन अयोध्या सहित विभिन्न धार्मिक क्षेत्र के आचार्य के मुखारविन्द के मंत्रोच्चारण पर रुद्राभिषेक किया गया। उन्होंने बताया की ऐसे धार्मिक कार्यक्रम से अमेठी क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि बनी रहेगी। इस कार्यक्रम की व्यवस्था कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में दर्जनों आचार्य सैकड़ो दंपत्ति शिव भक्त और क्षेत्र वासियों के साथ पुलिस व्यवस्था की गई थी।
