बीसलपुर। बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम गौहनिया में सोमवार को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बीसलपुर से गौहनिया तक डीजे के साथ बाइक रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए प्राणों की आहुति दी थी। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर पूर्व मंत्री रामशरण, हेमराज वर्मा, रामगोपाल लोधी सहित बड़ी संख्या में लोधी समाज के लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने उनके बलिदान को याद कर देश रक्षा का संकल्प लिया।
