Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः 81 करोड़ 70 लाख से अधिक का बजट पास ध्वनि मत से हुआ पारित, सभासदों ने की आय-व्यय पर चर्चा


पीलीभीत। नगर पालिका परिषद के मूल बजट 2025-26 की स्वीकृति हेतु आहूत विशेष बोर्ड बैठक में बजट को बहुमत से पास कर दिया गया। बजट में 81 करोड़ 70 लाख 90 हजार रुपये आय के सापेक्ष 68 करोड़ 89 लाख 7 हजार रुपये व्यय का प्रावधान रखा गया है। लंबी चर्चा के बाद ध्वनि मत से बजट का प्रस्ताव पारित किया गया। टाउन हॉल के बोर्ड रूम में हुई बैठक में पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार की मौजूदगी रही। बोर्ड लिपिक संतोष सक्सेना ने बैठक की कार्रवाई शुरू की और लेखाकार रोशन लाल ने बजट पढ़कर सुनाया। इसके बाद सभासदों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और अंततः बहुमत से बजट पारित कर दिया।बैठक में सभासद राशिद हुसैन, वतनदीप मिश्रा, साकेत सक्सेना, गोकुल प्रसाद मौर्य, अनस अंसारी, विपिन कुमार उर्फ राजू फौजी, शबनम, निर्मल सिंह टीटू, रत्ना शुक्ला, सुनीता सिंह, मोहम्मद शरीफ, चैतन्य गंगवार, मेहनाज बेगम, माया देवी, शैलेंद्र कौर, जाहिदा बी, निजाकत अली कादरी, शिखा वर्मा, पुष्पा उपाध्याय तथा राज्य मंत्री के प्रतिनिधि राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |