पीलीभीत। लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी) जितिन प्रसाद ने जनपद के 14 विद्यालयों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर लगवाए हैं। सोमवार को उनके प्रतिनिधि किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने विद्यालयों का दौरा कर इनकी व्यवस्था देखी।
बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य जनार्दन मिश्रा ने कहा कि सांसद की इस पहल से विद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल रही है। उन्होंने इस कार्य की सराहना की।देव स्वरूप पटेल ने बताया कि पीलीभीत, पूरनपुर, बिलसंडा और बीसलपुर क्षेत्र के इंटर कॉलेजों व शिशु मंदिरों में वाटर कूलर लगाए गए हैं, जिससे हजारों बच्चों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो रहा है।
