Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: छात्राओं की बीमारी पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सफाई-सुथराई और टीकाकरण पर खास जोर! विद्यालय और गाँवों में लगे स्वास्थ्य शिविर,रिपोर्ट निगेटिव, एंटी लारवा का कराया गया छिड़काव


शाहबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के बीमार होने की खबर सामने आते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव कुमार चंदेल, हेल्थ सुपरवाइजर मुख्तियार अली, लैब टेक्नीशियन फहीम अहमद और आशा तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम विद्यालय पहुँची और स्वास्थ्य शिविर लगाया। जाँच के दौरान किसी भी छात्रा में मलेरिया पॉजिटिव नहीं मिला, सभी रिपोर्ट निगेटिव रहीं। केवल हल्का बुखार पाया गया, जिनका उपचार मौके पर ही किया गया।

टीम ने विद्यालय परिसर में मलेरिया की दवा का छिड़काव कराया और विशेष रूप से सफाई-सुथराई पर जोर दिया। डॉक्टरों ने हिदायत दी कि गड्डों में बरसात का पानी जमा न होने दें, परिसर की नियमित सफाई करें और बच्चों को पूरी बाँहों वाले कपड़े पहनाएँ, ताकि मच्छरों से बचाव हो सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी बच्चा टीका लगवाने से वंचित न रहे।

इसके बाद ग्राम गोसंपुर में शिविर आयोजित किया गया। पहले यहाँ एक मलेरिया पॉजिटिव मरीज की सूचना मिली थी, लेकिन जाँच के दौरान राहत की बात रही कि कोई नया पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। सभी रिपोर्ट निगेटिव रहीं अँ ग्रामीणों ने चैन की साँस ली।इसके बाद टीम घोसीपुरा पहुँची, डॉ. चंदेल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ष्कोई भी बच्ची टीकाकरण से न छूटे। यदि कहीं भी लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मियों  का वेतन काटा जाएगा। टीम में डॉक्टर आसिफ कुरैशी भी मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |