मिर्जापुर: अनियंत्रित ट्रक राइस मिल में घुसी,बाल-बाल बचा चालक
August 23, 2025
राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धनसिरीया गांव में शनिवार के भोर अनियंत्रित ट्रक गांव में स्थित एक राइस मिल में घुस गई। मिल का छज्जा उड़ाते हुए,हजारों रूपए का टीन सेट ध्वस्त करते हुए पलट गई। वहीं चालक बाल -बचा। 35 वर्षीय फिरोज पुत्र इस्लाम अली,निवासी बिच्छी,थाना राबर्ट्सगंज,सोनभद्र ट्रक चालक है। राबर्ट्सगंज निवासी रमेश का ट्रक चलाते हैं। शुक्रवार को प्रतापगढ़ आलू लोड करने गए थे। शुक्रवार की रात ट्रक में आलू लोड करके राबर्ट्सगंज सोनभद्र वापस आ रहे थे। रात की सफर करने के बाद शनिवार के भोर 4 बजे के लगभग जैसे ही ट्रक मीरजापुर-सोनभद्र संपर्क मार्ग धनसिरीया गांव में पहुंची। चालक की आंख लग गई,जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर गांव में स्थित एक राइस मिल में घुस गई। मिल की छज्जा उड़ाते हुए हजारों रूपए का मिल का टीन सेट ध्वस्त करके पलट गई। संजोग अच्छा था कि भोर के समय मिल में कोई मजदूर नहीं उपस्थिति थे। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं चालक बाल-बाल बच गया। मील मालिक के सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस बड़े मस्कत के बाद ट्रक को बाहर निकलवाया। इस संबंध में क्षेत्र के उपनिरीक्षक प्रेमचंद ने बताया कि ट्रक को मिल से बाहर निकलवाया दिया गया है। घायल होने की किसी का सूचना नहीं है।
