Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: काफी ढूंढने पर नहीं चला बेटे का पता तब कोतवाली में दी तहरीर


शाहबाद।ग्राम बड़गांव निवासी पतंजल पुत्र आशाराम ने कोतवाली में तहरीर देकर 2 दिन से लापता अपने पुत्र अरुण का पता लगाने की मांग की है। पतंजल के अनुसार उनका 16 वर्षीय पुत्र अरुण जो कक्षा 10 का छात्र है, बृहस्पतिवार की सुबह बड़े गांव से ऑटो रिक्शा में बैठकर शाहबाद के निजी विद्यालय के लिए घर से निकला था। जब वह शाम तक घर नहीं पहुंचा तब उसे आस पड़ोस, रिश्तेदारी आदि सभी जगहों पर काफी ढूंढने का प्रयास किया परंतु जब वह नहीं मिला तब उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |