Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः दलित पीड़िता के साथ मारपीट को लेकर दो के खिलाफ मुकदमा


प्रतापगढ़। दलित पीड़िता के साथ गालीगलौज व मारपीट तथा धमकी को लेकर सीओ की फटकार पर लालगंज पुलिस ने दो आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के बलीपुर कटरा निवासी शिव कुमार सरोज की पत्नी विमला ने सीओ को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती आठ अगस्त को दिन में दो बजे उसकी पुत्री सरिता बकरी चराने गयी थी। इसी बीच बगल के पूरे हरिकिशुन निवासी कलेशर प्रजापति के पुत्र शिवकुमार तथा राजकुमार प्रजापति वहां आ गये। आरोपियों ने पीड़िता की पुत्री के साथ गालीगलौज किया। इस पर पीड़िता ने शोर मचाया। इससे खफा आरोपियों ने जातिसूचक गाली देते हुए पीड़िता की पिटाई कर दी। आरोपियो ने पीडिता को जानलेवा धमकी भी दी। चुटहिल पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। सीओ आशुतोष मिश्र ने घटना को लेकर कोतवाली पुलिस को फटकार लगायी। रविवार की देर रात पुलिस ने आरोपी राजकुमार समेत दो के खिलाफ दलित उत्पीड़न तथा मारपीट व जानलेवा धमकी का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि केस दर्ज किया गया है, आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |