शाहबाद: गन्ना समिति रामपुर एवं राणा शुगर मिल ने संयुक्त रूप से बाढ़ ग्रस्त गांव का किया भ्रमण
August 12, 2025
शाहबाद। मंगलवार को गन्ना समिति रामपुर एवं राणा शुगर मिल लिमिटेड करीमगंज पदाधिकारियो एवं कर्मचारियों द्वारा संयुक्त बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया भ्रमण के दौरान रायपुर, किशनपुर, ललवारा,छितौनी, सद्दीकनगर, लखन ताजपुर, सराय महेश ग्रामों का भ्रमण किया तथा गन्ना फसल के हुए नुकसान का मिलान किया तथा उपरोक्त के गाना किसानों से वार्ता की तथा गिरे हुए गन्ने व बाढ़ से ग्रस्त गन्ने को सही करने के उपाय बताएं इस मौके पर रामपुर गन्ना समिति के अध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार गन्ना किसानों के साथ खड़ी है ऐसा विश्वास दिलाया कि समृद्ध किसान ही उन्नत उत्तर प्रदेश का मार्ग है,इस दौरान गन्ना समिति रामपुर के सचिव के जी गौतम, राणा शुगर लिमिटेड के उपाध्यक्ष, अमर शर्मा उप माह प्रबंधक गन्ना अनुज आर्य, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अनुभव शर्मा,गन्ना पर्यवेक्षक संजय यादव, शिव अवतार यादव तथा क्षेत्रीय डायरेक्टर प्रमुख शर्मा भी मौजूद रहे।
