शाहबाद। सोमवार देर शाम को दो बाइक आमने-सामने टकराने से दो गंभीर रूप से घायल। एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया।
सैफनी थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी शकुंतला अपने बेटे के साथ। किसी काम से बिलारी की ओर जा रही थी।तेज रफ्तार आ रहे जिला अमरोहा हसनपुर निवासी आसिफ बाइक से शाहबाद की ओर आ रहा था ताजपुर मोड पर दोनों बाइके आपस में टकरा गई जिससे शकुंतला और आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर हालात को गंभीर को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया। शकुंतला के परिजन शकुंतला को लेकर मुरादाबाद के किसी अस्पताल में ले गए।
.jpg)